Raytrace Lite एक मज़ेदार तर्क आधारित खेल है जहाँ आपको लगातार जटिल होते स्तरों के एक सेट में स्वयं को परखना होता है। इस मज़ेदार गेम में आपको प्रकाश की किरण को उसके गंतव्य तक पहुँचाना है ताकि यह बिना ऊर्जा खोए एक पूरे पथ को रोशन कर सके। क्या आप इन चुनौतियों से पार पा सकते हैं?
Raytrace Lite में यथासम्भव सरल गेमप्ले है: आपका मिशन पूरे स्तर पर प्रकाश को प्रतिबिंबित करने के लिए लेजर बीम को एक छोटी क्रिस्टल बॉल तक पहुँचाना है। लेज़र (या लेज़रों) को सफलतापूर्वक पुनर्निर्देशित करने के लिए आपको सीमित संख्या में दर्पणों का उपयोग करने की आवश्यकता होगी जो इसे दुसरे स्थान पे प्रतिबिंबित करते हैं। इसमें विचार दर्पणों को सही स्थान और दिशा में व्यवस्थित करना है ताकि किरण पथ के अंत तक पहुँच सके।
खेल की कठिनाई इस तथ्य में निहित है कि दर्पण कुछ स्तरों में काफी सीमित होते हैं, और कई अवसर पर आपको प्रकाश को संयोजित करने और एक ही बार में दो स्थानों पर पहुँचने के लिए प्रतिबिंबों के साथ खेलना होगा। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपको अन्य टुकड़े भी मिलते हैं जिन्हें आपको अपने पक्ष में करने के लिए चतुर होना पड़ेगा। Raytrace Lite में प्रत्येक अनूठी चुनौती का आनंद लें और प्रत्येक स्तर में स्वयं को परखें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Raytrace Lite के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी